दुद्धी| क़स्बे के निवासी सत्यम दीक्षित सुहलदेव पार्टी के श्रम प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बनाये गए है|पार्टी ने 13 जनवरी को इसकी घोषणा की | पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ अरविंद राजभर ने उन्हें बुके देखर बधाइयां दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की | इसकी खबर पाकर उनके शुभचिंतको ने उन्हें अनगिनत बधाइयां दी|
सुहलदेव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने श्रम प्रकोष्ठ के पूर्वांचल का कार्यकरणी का गठन किया है जिसमें सत्यम दीक्षित के कंधों पर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है।सत्यम दीक्षित ने कहा के वे अपने पद का निर्वहन करते हुए पार्टी की मजबूती के लिए दिन रात काम करेंगे |बता दे कि सत्यम दीक्षित के पिता सुशील दीक्षित गेरा रोड लाइंस ट्रांसपोर्ट दुद्धी में मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं।