(पीडीआर ग्रुप)
दुद्धी| बार एसोसिएशन दुद्धी सोनभद्र के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव के अध्यक्षता में सोमवार को आम सभा का वार्षिक बैठक सम्पन्न हुआ। बैठक में बार के सचिव अशोक कुमार गुप्ता के द्वारा वर्ष 2024 का आय-व्यय का लेखा-जोखा व ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। वर्ष 2024 के कार्यकारिणी का कार्यकाल पूरा होने के वजह से बार के अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा सभी को शुभकामना व बधाई देते हुये, अपने कार्यकारिणी को भंग किया गया। तत्पश्चात् सभा में उपस्थित लोगों के सर्व सम्मति से ईल्डर कमेटी / चुनाव अधिकारी का गठन किया गया।सर्वसम्मति से अशोक कुमार एडवोकेट को ईल्डर कमेटी के चेयरमैन / मुख्य चुनाव अधिकारी तथा अधिवक्ता विजय सिंह ,रामदुलारे व अरुणोदय कुमार जौहरी व कृष्ण देव को ईल्डर कमेटी का सदस्य/ चुनाव अधिकारी पद पर चयन किया गया।सभा का संचालन बार के सचिव अशोक कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।इस दौरान दुद्धी बार के तमाम पदाधिकारीगण मौजूद रहे।