(पीडीआर ग्रुप)

दुद्धी| स्थानीय कस्बा स्थित श्री संकट मोचन मंदिर पर मंगलवार को सम्पूर्ण श्रीरामचरित्र मानस का पाठ शुरू होने जा रहा है ,पाठ के बाद हवन उपरांत बुधवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है| मंदिर के पुजारी कल्याण मिश्र ने बताया कि मंगलवार को सम्पूर्ण रामचरित्रमानस का पाठ किया जाएगा इसके बाद बुधवार की सुबह हवन कार्यक्रम के उपरांत विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा|उन्होंने बताया कि यह आयोजन सम्पूर्ण नगरवासियों के सहयोग से पिछले 8 वर्षों से सतत चला आ रहा है |