(पीडीआर ग्रुप)
दुद्धी| स्थानीय कस्बा स्थित गोंडवाना भवन सपा कार्यालय दुद्धी में जनेश्वर मिश्र जन्म दिवस मनाया गया एवम आगामी 9 अगस्त विश्व आदिवासी दिवस मनाने पर विचार किया गया जिसमें 9 अगस्त को धूम धाम से डीसीएफ कालोनी दुद्धी गोंडवाना भवन प्रांगण में मनाने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया , जिसमे अधिक से अधिक आदिवासी समाज के लोगों को शामिल होने की अपील की गई|
जमेश्वर मिश्र की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए विधान सभा अध्यक्ष अवधनारायण यादव ने कहा कि जनेश्वर मिश्र सच्चे समाजवादी थे जिन्होंने पूरे जीवन समाजवादी पार्टी को मजबूत करने का कार्य किया |
बैठक की अध्यक्षता मानसिंह गोंड एवं संचालन अवधनारायण यादव ने किया |
इस मौके पर बिगन सिंह गोंड ,सुमेर सिंह आइके ,नंद कुमार खरवार ,देव कुमार खरवार ,अमृता सिंह गोंड ,हरिकेश्वर सिंह ,रामलखन सिंह ,शम्भूनाथ कौशिक ,आशुतोष चतुर्वेदी ,तनवीर ,प्रेमसागर पाण्डे ,कल्लन खां ,बुद्धिनारायन सिंह मरकाम ,बृजमोहन सिंह मरकाम ,गोविंदलाल विश्वकर्मा ,शम्भू सोनी ,चंद्रिका प्रजापति ,मानसिंह गोंड इत्यादि उपस्थित रहें|