सोनभद्र|भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व द्वारा नन्दलाल गुप्ता को सोनभद्र भाजपा का जिलाध्यक्ष बनाये जाने से संगठन को नया आयाम मिला है।नन्दलाल गुप्ता वर्तमान में प्रदेश सह संयोजक श्रम प्रकोष्ठ भारतीय जनता पार्टी, उoप्रo के दायित्व का निर्वहन कर रहे थे। कि पार्टी ने उन्हे नई जिम्मेदारी सौंपी है|म्योरपुर ब्लाक के ग्राम कुदरी-लिलासी के मूल रूप से रहने वाले नन्दलाल के पिता स्व० राम प्रसाद कृषक रहे हैं।05 अप्रैल 1977 के जन्मे नन्दलाल की शिक्षा स्नातक,एम०ए०,एल०एल०बी० रहा है। इनका प्रारंभिक शिक्षा बनवासी सेवा आश्राम, गोविन्दपुर द्वारा संचालित विद्यालय व बनवासी छात्रवास में रहकर शिक्षा ग्रहण किया।राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, कार्यालय दुद्धी में रहकर संघ कार्य करते हुए शिक्षा ग्रहण किया।
1997 से 2012 अर्थात 16 वर्ष तक पूर्ण कालिक संगठन मंत्री रहे।इसके पूर्व अ०भा० विद्यार्थी परिषद, दुद्धी के कालेज प्रमुख ,तहसील प्रमुख रहे। राजकीय स्नातकोतर महाविद्यालय छात्रसंघ के महामंत्री भी रहे, अ०भा० विद्यार्थी परिषद सोनभद्र के जिला प्रमुख रहे, प्रदेश संह संयोजक- जन संघर्ष मोर्चा उoप्रo के पदाधिकारी भी रहे।
इसके बाद 1997 से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री विन्ध्यांचल विभाग,प्रदेश मंत्री / विभाग संगठन मंत्री पूर्वी, उ०प्र० व प्रदेश सह मंत्री- सेवासमर्पण संस्थान, उ०प्र०,सम्बद्ध-अ०भा० बनवासी कल्याण आश्रम व प्रकल्प प्रभारी- सेवा कुंज, बभनी-सेवासमर्पण संस्थान के रहे।सोनभद्र भाजपा के जिला संगठन मंत्री, विभाग संगठन मंत्री- विन्ध्यांचल भा०जा०पा०, विभाग संगठन मंत्री- वाराणसी / विन्ध्यांचल, भा०ज०पा०,विभाग संगठन मंत्री- गोरखपुर-देवरिया भा०जा०पा०,प्रदेश उपाध्यक्ष- भा०ज०पा०,ओ० बी० सी० मोर्चा ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य- भा०ज०पा० रहे और वर्तमान में प्रदेश सह संयोजक सदस्य- श्रम प्रकोष्ठ, भा०ज०पा० के पद पर रहे।जिला अध्यक्ष मनोनित होने की खबर मिलते ही शुभचिंतकों का ताता बधाई देने के लिए लगा रहा।
नव निर्वाचित जिलाध्यक्ष ने सेल फोन पर बताया कि सभी सामाजिक वर्गो के लिए विकास कार्य को बढ़ावा देंगे। लोक सभा चुनाव 2024 का हर बूथ जीतना लक्ष्य होगा।