दुद्धी/ सोनभद्र| बघाडू रेंज के डूमरडीहा व गुलालझरिया के ठेमा नदी सुरक्षित वन क्षेत्र से बालू की अवैध खनन की रोकथाम हेतु ,रेंजर रूप सिंह के निर्देश पर आज सुबह वन दरोगा सर्वेश सिंह के नेतृत्व में वन विभाग की टीम गुलालझरिया व डूमरडीहा पहुँची और नदी को जाने वाले संपर्क मार्ग को जेसीबी से कटवा दिया| टीम में वन दरोगा सर्वेश सिंह ,बंधुराम ,सुरेश सिंह,साजिद हुसैन ,सत्य नारायण मौजूद रहे|