(पीडीआर ग्रुप)
दुद्धी/ सोनभद्र|-कनहर सिंचाई परियोजना डूब क्षेत्र के गांव में पुनर्वास पैकेज का लाभ पा चुके 1318 विस्थापितो को घर ध्वस्त कर पुर्नवास कालोनी में विस्थापित होने के लिए प्रशासन ने नोटिस देने का कार्य शुरू कर दिया है| इसी क्रम में आज राजस्व विभाग व सिचाई विभाग की संयुक्त टीम ने गोहड़ा व लाम्बी गांव में घर घर जा कर मकान ध्वस्त करने का नोटिस गृह स्वामी को दिया।नोटिस के माध्यम से विस्थापितो को 15 दिन के अंदर मकान ध्वस्त करना है|
अन्यथा प्रशासन ध्वस्त करने का खर्च भी विस्थापितो से वसूलेगी।इस दौरान गोहड़ा ग्राम में 23 व लाम्बी गांव में 8 विस्थापितो को नोटिस रिसीव करायी गयी।इस दौरान एसडीओ रवि श्रीवास्तव, अवर अभियंता डीके कौशिक, राजेश कुमार व हल्का लेखपाल प्यारे लाल ने नोटिस रिसीव करायी।प्रशासन की इस सख्ती से विस्थापितो में हड़कम्प मच गया।