(पीडीआर ग्रुप)
दुद्धी/ सोनभद्र| उपजिलाधिकारी रमेश कुमार ने आज टेढ़ा गांव में चौपाल लगाया और ग्रामीणों को चल रहें अभियान व सरकार की महत्वकांक्षी योजना अविवादित वरासत के बारे में जानकारी दी |उपजिलाधिकारी ने इस दौरान एक परिवार के 5 वर्ष पुराने रास्ते का विवाद का निपटारा किया साथ ही सरकार द्वारा संचालित सभी प्रकार के योजनाओ के बारे में जानकारी दी| उन्होंने सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उन्हें मिल रहा है कि नहीं इसके बारे में भी जानकारी ली| इस दौरान उन्होंने गांव की मुनादी कर वरासत किये जाने के निर्देश दिए जिससे मृतक हो चुके लोगों के वारिशों का नाम उनकी संपत्ति पर राजस्व रिकार्ड में चढ़ सके|
बताया कि सरकार के निर्देश पर राजस्व विभाग अभियान चलाकर कर गांवों में सम्पतियों का वरासत निष्पक्षतापूर्वक करा रही है जिससे संपत्तियों का अविवादित बरासत हो सके|इस दौरान भाजपा नेता सुरेंद्र अग्रहरि , हल्का लेखपाल विमलेश कुमार , सर्वे लेखपाल के साथ ग्राम प्रधान प्रतिनिधि मुख्तार अंसारी मौजूद रहें|
कैप्शन: टेढ़ा गांव में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों को अविवादित वरासत के बारे में उपजिलाधिकारी रमेश कुमार|