(पीडीआर ग्रुप)

दुद्धी/सोनभद्र:जल संसाधन विभाग के मुख्य अभियता (लेबल वन ) ई सोरण सिंह ने गुरुवार को कनहर सिंचाई परियोजना का पहली बार जायजा लेते हुए परियोजना क्षेत्र की मूलभूत आवश्यकताओं एवम समस्यायों को गंभीरता से समझा और वास्तविक स्थिति से रूबरू हुए|

अपराह्न करीब 1 बजे मुख्य अभियंता स्तर वन का काफिला फील्ड हास्टल से सीधे पुनर्वास कालोनी के विभिन्न स्थानों पर पहुंचा जहा विस्थापितों की मूलभूत आवश्यकता बिजली ,पानी ,सड़क ,रोजगार व जीवन शैली आदि के बारे में उन्होंने ग्राम प्रधान सहित विस्थापित परिवार के लोगो से जानकारी ली जिस पर लोगो ने रोजगार न होने जीविकोपार्जन में आ रही कठिनाइयों के बारे में बताया साथ ही विस्थापितों ने बभनी ब्लाक से डूब क्षेत्र के गावो को दुद्धी ब्लाक में शामिल करने की गुहार लगाई ताकि पुनर्वास कालोनी का विकास ग्राम पंचायत स्तर पर हो सके और स्थानीय लोगो को शासन की योजनाओं का लाभ मिले।

मुख्य अभियंता ने डूब क्षेत्र के बच्चो की शैक्षणिक गुणवत्ता का भी जायजा लिया इस दौरान उन्होंने प्राथमिक विद्यालय भीसुर में अभियंताओं के साथ जाकर विद्यालय की व्वस्थाओ और पठन पाठन के बाबत बच्चो से वार्ता की और गिनती पहाड़ा सुना ,जिसका जवाब बच्चो ने दिया।विद्यालय में मौजूद अध्यापकों को बच्चो को शुद्ध पेय जल की व्यवस्था शौचालय की व्यवस्था बेहतर बनाने को कहा साथ ही व्यवस्थाओं में जो दिक्कत आ रही हो उसे परियोजना के अभियंताओं से मिल कर दुरुस्त करने को कहा।उन्होंने विद्यालय में रखे अग्नि शमन सिलेंडर का प्रयोग भी कराया और आग लगने की स्थिति पर कैसे बचे उस पर भी चर्चा की।विस्थापित कालोनी में महिलाओ से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना इस दौरान पुनर्वास कालोनी में लगे हैंडपंप के पानी को भी कर स्वाद को टेस्ट किया।विस्थापितों से उन्होंने कहा परियोजना को बजट आवंटित होते ही कार्य में तेजी आएगी इस दौरान नहर निर्माण आदि में विस्थापित मजदूरों को कार्य दिया जायेगा।तीन से चार महीने में शुद्ध पेय जल की व्यवस्था भी हो जायेगी।इससे पूर्व मुख्य अभियंता ने फील्ड हास्टल में अधीनस्थ अभियंताओं के साथ परियोजना का मैप के माध्यम से अध्ययन किया।करीब 2 बजे श्री सिंह मुख्य बांध स्पिलवे,मिट्टी बांध आदि का स्थलीय जायजा लेते हुए भौगोलिक स्थिति को देखा इस दौरान उन्होंने कई जगहों पर रुक कर परियोजना के हुए कार्यों को देखा और जानकारी ली।मिट्टी बांध के हुए कार्यों का गहनता से निरीक्षण किया और स्पिल्वे में लगे
हाईड्रोलिक गेटों के फंक्शन को देखा और गेट के सेंसर यूनिट की गुणवत्ता का निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने आईएसआई मार्का को भी देखा उन्होंने मुख्य बांध में प्रयुक्त होने वाले कंक्रीट की जानकारी अधिशासी अभियंता से ली और कंक्रीट लैब का निरीक्षण किया।इस दौरान अभियंताओं को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।मीडिया से वार्ता के दौरान मुख्य अभियंता स्तर वन ने बताया कि कनहर सिंचाई परियोजना क्षेत्र के लोगो के लिए वरदान साबित होगा।परियोजना का निर्माण स्थानीय लोगो के हितों के लिए किया जा रहा है परियोजना से शीघ्र ही पेय जल की व्यवस्था शुरू होने जा रही है आने वाले वर्षो में क्षेत्र के किसानों को भी सिंचाई के लिए पानी की व्यवस्था हो जायेगी।पुनर्वास कालोनी में विस्थापित परिवारों के लिए शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी आदि की व्यवस्था कैसी है इसकी जानकारी ली गई है।इनकी जीवन स्तर को और सुधार के लिए शासन स्तर पर वार्ता की जाएगी।उन्होंने कहा कि परियोजना को धन मंत्री परिषद की स्वीकृति के उपरांत मिलना है ,धनराशि आते ही परियोजना के शेष कार्य शुरू होंगे साथ ही विस्थापित परिवारों के शेष पैकेज राशि भी वितरित होंगे। लेवल वन ने फील्ड हास्टल में पीपल वृक्ष भी लगाया।
मुख्य अभियंता नीरज सिंह अधीक्षण अभियंता सुरेंद्र नाथ पांडेय अधिशासी अभियंता विनोद कुमार,सैयद मैंनुद्दीन,दिलीप कुमार,राम आशीष,वीर बहादुर सिंह सहायक अभियंता रवि श्रीवास्तव संजय गुप्ता, टी एन झा,आशुतोष मिश्र दिलीप कुमार, संतोष यादव ,राजेश शर्मा आलोक चंद्र यादव सुनील यादव , अर्जुन सिंह अवर अभियंता डी के कौशिक नंद लाल ,श्रवण कुमार ,दिग्विजय सिंह,सत्यवान ,मैंकेश यादव, सूर्यकांत ,प्रदीप कुमार कार्यदाई संस्था के सत्यनारायण राजू डीजीएम वर्मा,उदय भास्कर सहित सिंचाई विभाग एवम HES से जुड़े अभियंता कर्मचारी उपस्थित रहे।